रुद्रपुर, मार्च 21 -- खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार सुबह हल्द्वानी जाने से पहले आम जनता से मिले। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए अफसरों को निर्देश दिए। सीएम के निज आवास नगरा तराई में सुबह से लोग मिलने के लिए पहुंचने लगे थे। घर पर लोगों से मुलाकात के बाद हेलीपैड पर भी लोग सीएम से मिले। सीएम ने उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह पंतनगर के लिए रवाना हो गए। सीएम शुक्रवार शाम नगरा तराई स्थित अपने आवास पहुंचे थे, जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.