खटीमा में सीएम धामी ने 15 कचरा प्रबंधन वाहनों को दिखाई हरी झंडी
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें नेस्ले इंडिया की ओर से कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत उपलब्ध कराए गए सात इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन भी शामिल हैं। नेस्ले इंडिया की ओर से धर्मपुर, छत्तरपुर, बिंदूखेड़ा (फौजी मटकोटा), कीरतपुर, बागवाला, दानपुर और नगला तराई के लिए एक-एक इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन उपलब्ध कराया गया है। कार्यक्रम के दौरान ब्रिटानिया की ओर से स्वास्थ्य और पोषण संबंधी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ठोस और तरल अपशिष्ट के बेहतर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.