रुद्रपुर, फरवरी 20 -- खटीमा। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की उपस्थिति में विकासखंड सभागार में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) विषय पर एक विस्तृत विचार गोष्ठी एवं सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को सुदृढ़ करना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना रहा।सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आत्मनिर्भरता, कौशल विकास, स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण तथा स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया। साथ ही, उपस्थित जनसमूह को योजना...