रुद्रपुर, मई 30 -- खटीमा। झनकट से बाइक पर घर लौट रहे एक दंपति और उनके छह माह के पुत्र को सड़ासड़िया के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। बंगाली कॉलोनी, सितारगंज निवासी त्रिनदीप पत्नी संजना और छह माह के पुत्र ओम के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़ासड़िया के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 108 और टोल प्लाजा की एंबुलेंस ने घायलों को उप-जिला चिकित्सालय पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल दंपति को चिकित्सकों ने भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया, जबकि छह माह के मासूम को मामूली चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...