नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जाति से जुड़ी टिप्पणियों को लेकर उन पर निशाना साधा। खटीमा में स्थानीय लोगों के साथ चाय पर संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों के बीच बैठकर चाय पीने में उन्हें चाय का स्वाद और लोगों का अपनापन महसूस हुआ, लेकिन कहीं जाति नजर नहीं आई। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाय के एक कप में भी जाति और भेदभाव तलाशने की कोशिश संकीर्ण सोच की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि समाज को बार-बार बांटने और हर विषय में जाति तथा राजनीति तलाशने की मानसिकता देशहित में नहीं है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "कप डिस्पोजेबल हो सकता है, लेकिन हमारी सोच इतनी डिस्पोजेबल नहीं होनी चाहिए कि हम चाय के कप में भी जाति और राजनीति तलाशने लगें।" खटीमा में स्थानीय लोगों के साथ संवाद के दौरान मुख्यमंत्री...