रुद्रपुर, अप्रैल 3 -- खटीमा, संवाददाता। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खटीमा द्वितीय और जूनियर हाई स्कूल में निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका खटीमा के चेयरमैन रमेश चंद्र जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन जोशी द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।उन्होंने अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों को विभाग एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न श...