नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को खटीमा के हल्दीघेरा में 7.23 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने 108.84 करोड़ रुपये की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें 34.44 करोड़ रुपये की लागत से राज्य मार्ग-70 के सत्रहमील से नानकसागर प्रभाग तक 13.60 किलोमीटर मार्ग के उच्चीकरण का काम शामिल है। मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा गौशाला के भविष्य में आवश्यकता के अनुसार विस्तार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे अधिक संख्या में निराश्रित गोवंश को सुरक्षित और सम्मानजनक आश्रय मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित गोवंश को आश्रय मिलने से उनकी बेहतर देखभाल होगी और किसानों तथा स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी। इससे गोवंश के कारण सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं की आशं...