रुद्रपुर, जून 17 -- खटीमा, संवाददाता। मानसून सीजन में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने नगर के विभिन्न वार्डों में नालियों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में वार्ड संख्या-14, पंजाबी कॉलोनी में नगरपालिका की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। नगरपालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) प्रियंका आर्य के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य नालियों को अतिक्रमण मुक्त कर उनकी नियमित सफाई सुनिश्चित करना है, ताकि बरसात के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे और नगरवासियों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में AC नगर नाले की सफाई को हटाए गए अतिक्रमण, लोगों का विरोध देख बुलानी पड़ी पुलिस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के ब...