रुद्रपुर, नवम्बर 19 -- खटीमा। कांग्रेस कार्यालय में भारत की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई तथा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। उनके चित्रों पर पुष्पा अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। यहां विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई भारत की वीरांगना, साहस और अदम्य देशभक्ति की अनुपम प्रतीक थीं। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में कापड़ी ने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उनके अद्वितीय संघर्ष और बलिदान ने पूरे राष्ट्र में स्वतंत्रता की लौ जगाई। कापड़ी ने इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि दृढ़ नेतृत्व, निर्णय क्षमता और देशहित के प्रति निष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण है। हरित क्रांति, बैंकों के राष्ट्रीयकरण और राष्ट्र को सशक्त बनाने वाले उनके साहसिक निर्णय भारत के इतिहास में मील का पत्थर हैं। यहां जिलाध्यक्ष महिला कांग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.