खटीमा में भाजयुमो ने निकाली तिरंगा बाइक रैली
रुद्रपुर, अगस्त 13 -- खटीमा, संवाददाता। भाजयुमो और भाजपा चकरपुर मंडल की ओर से गुरुवार को तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर निकले युवाओं ने लोगों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस दौरान भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। तिरंगा रैली चकरपुर से शुरू हुई, जो गौहरपटिया होते हुए बिछुवा तक गई। वहां पर रैली का समापन हुआ। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट ने कहा कि तिरंगा बाइक रैली का उद्देश्य देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। बड़ी संख्या में युवाओं ने रैली में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। रैली में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अजय बिष्ट, मंडल अध्यक्ष चकरपुर विक्रम भाट, ग्राम प्रधान माया चंद, भोपाल रौतेला, नरेंद्र बिष्ट, जगदीश चंद, किशन चंद, हिमांशु बिष्ट, गणेश ठकुराठी, विकी पोखरिया, भगवान धामी, सुमित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.