रुद्रपुर, जनवरी 23 -- खटीमा, संवाददाता। सितारगंज से टनकपुर को जोड़ने वाले लगभग 52 किमी नेशनल हाईवे 125 (नया एनएच-9) को फोरलेन बनाने की तैयारी चल रही है। जिसका डीपीआर का काम चल रहा है। जिसके चलते इस मार्ग पर पड़ने वाले ग्रामों में प्रशासन ने जमीन की खरीद बिक्री पर रोक लगा दी है। जिसके चलते खटीमा तहसील के 26 ग्राम प्रभावित हैं। तहसीलदार वीरेन्द्र सिंह सजवाण ने राजस्व निरीक्षक को निर्देश जारी कर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 52.200 किमी तक के भाग में जमीन की खरीद फरोख्त, रजिस्ट्री बैनामे एवं भूमि के प्रकार परिवर्तन पर प्रतिबंध लगाने को कहा है। तहसीलदार द्वारा शासन के आदेशानुसार राजस्व निरीक्षक तहसीलदार खटीमा बिगराबाग को 26 ग्रामों की सूची जारी कर अनुपालन के निर्देश जारी किए हैं। एनएच से लगे गांवों में तहसील के जरासु प्रतापपुर, जंगल जोगीठेर, भड़ाभु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.