रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- असद जावेद, खटीमा। क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने खटीमा के निजी स्कूलों में फीस वृद्धि, महंगी किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाने के विरोध में पूर्व सैनिकों ने प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिकों ने तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ज्ञापन भेजकर इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को तहसील पहुंचे पूर्व सैनिकों ने कहा कि निजी विद्यालयों के द्वारा अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है। अभिभावकों को महंगी पुस्तकों का दबाव बनाया जाता है। अभिभावकों को चुनिंदा दुकानों से महंगी निजी प्रकाशक की पुस्तके खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं। फीस में अत्यधिक वृद्धि ट्यूशन फीस और अन्य शुल्कों को लगाकर की जा रही है। एडमिशन फीस व अन्य गतिविधि के नाम पर शिक्षा को व्यापार बना दिया गया है। पूर्व सैनिकों ने खटीमा के ...