रुद्रपुर, फरवरी 16 -- खटीमा, संवाददाता। महाशिवरात्रि के अवसर पर खटीमा के मझोला क्षेत्र में पूरा वातावरण शिवमय नजर आया। ग्राम सभा स्थित ऐतिहासिक मझोला शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। शाम को बाबा महाकाल की भव्य बारात निकाली गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। रविवार को श्रद्धालुओं के जयकारों और डमरू की गूंज के बीच शिव-पार्वती की झांकी के साथ भूत-प्रेत, नंदी तथा विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। शिव भजनों पर भक्त झूमते नजर आए। पूरे मार्ग पर 'बम-बम भोले' और 'जय महाकाल' के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर पालकी का स्वागत किया। मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। मंदिर परिसर को विशेष साज-सज्जा और आकर्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.