रुद्रपुर, मई 11 -- खटीमा, संवाददाता। हल्दी घेरा पावर स्टेशन क्षेत्र में रविवार शाम लाइनमैन की सतर्कता से चोरी की बड़ी वारदात टल गई। चोरों ने चालू एचटी लाइन से एल्युमीनियम की तार काट ली थी। रविवार शाम चोरों ने ग्राम जादोपुर के सुनसान इलाके में 11 हजार वोल्ट की चालू एचटी लाइन से एल्युमिनियम की तार काटकर जमीन पर गिरा दी। इसी दौरान गश्त पर निकले लाइनमैन को अचानक लाइन में फॉल्ट का आभास हुआ। मौके पर पहुंचने पर लाइनमैन ने चोरों को तार समेटते हुए देख लिया। शोर मचाने पर चोर तार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। बरामद कटी हुई तार के बंडल ऊर्जा निगम ने कब्जे में ले लिए हैं। यह भी पढ़ें- मॉर्निंग रेड में 11 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, रिपोर्ट दर्ज वहीं इस दौरान करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्युत उपखंड अधिकारी अंबिका यादव ने बताया...