चम्पावत, फरवरी 27 -- खटीमा। चकरपुर पुलिस चौकी के सामने ख़ेतलसंडा मुस्ताजर रोड पर खड़ी बाइक चोरी हो गई,पीड़ित ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मनियांवाला अफजलगढ निवासी विशाल ने चकरपुर चौकी में तहरीर देकर बताया कि 21 फरवरी को वह चकपुर पुलिस चौकी के सामने जाने वाली ख़ेतलसंडा मुस्ताज़र रोड पर स्प्लेंडर प्लस काले रंग की बाइक संख्या यूपी 20 बी 7256 खड़ी कर किसी काम से गए थे जब वापस आए तो बाइक वहां नहीं थी।पीड़ित ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करने की मंंग की है।इधर चकरपुर चौकी इंचार्ज विकास कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...