रुद्रपुर, मार्च 13 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा में रसोई गैस को लेकर चल रही अफवाहों को देखते हुए एसडीएम तुषार सैनी ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। एसडीएम को सभी एजेंसियों में रसोई गैस पर्याप्त मात्रा में मिली। एसडीएम ने निरीक्षण के बाद कहा कि रसोई गैस की किल्लत को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को एसडीएम तुषार सैनी के नेतृत्व में तहसीलदार वीरेंद्र सजवान, पूर्ति निरीक्षक हयात सिंह बुगला तथा पुलिस टीम ने क्षेत्र की गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैस स्टॉक, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को दी जा रही आपूर्ति की जानकारी ली गई। एसडीएम ने बताया कि खटीमा क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और गैस की कोई किल्लत नहीं है। उपभोक्ताओं को उनके क्षेत्रों में जाने वाली डिलीवरी गाड़ियों के माध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.