रुद्रपुर, मार्च 20 -- खटीमा। खटीमा जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। जिसमें मुल्क और कौम के अमन चैन की दुआ मांगी गई। इस दौरान जामा मस्जिद कमेटी प्रशासक कामिल खान सहित कमेटी के कई लोग मौजूद रहे। इधर, भूड महोलिया की मस्जिद में भी हजारों लोग ने अलविदा की नमाज अदा की। मस्जिद के इमाम ने अलविदा की नमाज अदा कराई और लोगों से ईद की नमाज से पहले फितरा अदा करने की तक़रीर की। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति पर दो किलो पैंतालीस ग्राम गेहूं या 60 रुपये का फ़ितरा अदा करना है। नूरी मस्जिद में भी अलविदा की नमाज अदा की गई। मौलाना इरफानूल हक कादरी ने नमाज अदा कराई। इस दौरान नासिर खान, अराफात, ताहिर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...