रुद्रपुर, मई 18 -- खटीमा। कार की टक्कर से टुकटुक क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद सड़क से लगे गड्ढे में पलट गया। रविवार की शाम को सड़ासड़िया से सब्जी भरकर खटीमा मंडी की ओर जा रहे एक टुकटुक में पीछे से आ रही तेज गति की कार ने पहनिया चौराहे से पहले जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे टुकटुक चालक टुकटुक सहित सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। आसपास के लोग टक्कर देख मौके पर दौड़ पड़े और टुकटुक सवार चालक को बचाने दौड़ पड़े और बमुश्किल उसे बाहर निकाला। हादसे में टुकटुक चालक घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- स्कार्पियो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो युवक गंभीर मौके पर दुर्घटना के बाद भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि की कार चालक को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन दुर्घटना में टुकटुक और कार दोनों क्षतिग्...