रुद्रपुर, सितम्बर 9 -- खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह नगरा तराई स्थित अपने निज आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। सीएम धामी मंगलवार देर शाम गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे थे। बुधवार सुबह उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे। सीएम सभी लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। सभी लोगों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों से कहा कि हर समस्या का समय से समाधान हो जाना चाहिए। कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- नगला तराई आवास पर सीएम धामी ने लोगों की सुनीं समस्याएं अधिकारी प्रभावी तरीके से समस्याओं का समाधान करे...