रुद्रपुर, अगस्त 23 -- खटीमा, संवाददाता। एचएनबी राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश से वंचित एक हजार से अधिक विद्यार्थियों को अब दाखिला मिल सकेगा। बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम सेमेस्टर में सीटें कम होने के कारण पंजीकरण कराने के बावजूद छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गए थे।

समस्या का समाधान समस्या के समाधान के लिए महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित जोशी ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने तत्काल उच्च शिक्षा सचिव को विद्यार्थियों की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद गुरुवार को उच्च शिक्षा निदेशक ने छात्रसंघ अध्यक्ष को बताया कि पंजीकरण करा चुके सभी विद्यार्थियों को प्रवेश देने के निर्देश महाविद्यालय प्रशासन को जारी कर दिए गए हैं।

सीटों की जानकारी राजकीय महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में स...