खटीमा महाविद्यालय में प्रवेश से वंचित 1000 विद्यार्थियों को अब मिलेगा दाखिला
रुद्रपुर, अगस्त 21 -- खटीमा, संवाददाता। एचएनबी राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश से वंचित एक हजार से अधिक विद्यार्थियों को अब दाखिला मिल जाएगा। बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम सेमेस्टर में सीटें कम होने से पंजीकरण कराने के बाद भी छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गए थे। इस समस्या के समाधान के लिए महाविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रोहित जोशी ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री धामी ने तत्काल उच्च शिक्षा सचिव को विद्यार्थियों की इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद गुरुवार को उच्च शिक्षा निदेशक ने छात्रसंघ अध्यक्ष को बताया कि पंजीकरण करा चुके सभी विद्यार्थियों को प्रवेश देने के निर्देश महाविद्यालय प्रशासन को जारी कर दिए गए हैं। राजकीय महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में सीटें कम होने से प्रवेश की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.