नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। खटीमा में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शहीद आंदोलनकारियों की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित किया और उनके परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने भगवान सिंह सिरौला, प्रताप सिंह, रामपाल, सलीम अहमद, गोपीचंद, धर्मानंद भट्ट और परमजीत सिंह को याद करते हुए कहा कि उत्तराखंड का प्रत्येक नागरिक उनके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि खटीमा राज्य आंदोलन की महत्वपूर्ण भूमि रही है और यहां हुई घटना ने पृथक उत्तराखंड राज्य की मांग को नई दिशा दी।आंदोलन के बलिदान को किया याद धामी ने कहा कि खटीमा, मसूरी और रामपुर तिराहा जैसी घटनाएं राज्य आंदोलन के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। उ...