हल्द्वानी, अप्रैल 1 -- लालकुआं, संवाददाता। खटीमा के पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ दर्ज मुकदमे से नाराज उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले पत्रकारों ने बुधवार को तहसीलदार पूजा शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। यूनियन ने कहा कि गैस किल्लत से संबंधित खबर दिखाकर जन समस्याओं को उजागर करने पर पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना खेद का विषय है। यह कार्रवाई न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार है, बल्कि स्वतंत्र व निष्पक्ष पत्रकारिता को भी बाधित करने वाली है। पत्रकारों ने मुकदमे को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के राष्ट्रीय पार्षद बीसी भट्ट, नगर अध्यक्ष रंजीत बोरा, महामंत्री दीप जोशी, शानू, संजय जोशी और हरीश पनेरु सहित कई पत्रकार शामिल रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.