रुद्रपुर, मार्च 12 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा में इन दिनों थरुवाट के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में मरी होली की धूम चल रही है। जनजाति समुदाय में होलिका दहन के बाद मरी होली खेले जाने की बहुत पुरानी पंरपरा है। बुधवार की शाम को मुंडेली ग्राम में जनजाति समाज के बुजुर्गों व युवाओं के द्वारा ढोलकी बजा और गीत गाकर नृत्य किया गया। होलिका दहन के 15 दिन बाद तक जनजाति समाज में मरी होली खेली जाती है। इसके बाद होली की विदाई की जाती है। पुरानी परंपरा के अनुसार जनजाति समुदाय मरी होली खेलते हैं, कई जनजाति क्षेत्र में जिं होली खेली जाती है। इस दौरान जनजाति समुदाय के लोगों द्वारा घर-घर जाकर ढोल बजाकर गीत गाकर होली खेली जाती है, होली खेलने वालों में धर्मेंद्र सिंह राणा, विनोद राणा, उमेद सिंह राणा, सोबरन सिंह राणा, राजेश राणा, प्रमोद राणा, रघुनाथ सिंह राणा, रवि स...