रुद्रपुर, दिसम्बर 25 -- खटीमा, संवाददाता।खटीमा में किसान और उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास उनकी सूझबूझ से विफल हो गया। इसमें आरोपी एक अंतरराष्ट्रीय मनी लॉंड्रिंग के मामले का हवाला देकर उस मामले में किसान की पत्नी के बैंक अकाउंट के उपयोग होने का झांसा दे रहा था। आरोपी स्वयं को दिल्ली के दरियागंज थाने का इंस्पेक्टर बता रहा था। किसान ने गुरुवार को कोतवाली में पुलिस को तहरीर सौंपी। प्रतापपुर नंबर सात निवासी अमरिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को उसकी पत्नी हर्षदीप कौर के मोबाइल पर फोन आया कि उनका अकाउंट नंबर मनी लॉंड्रिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उनके पास गृह मंत्रालय से पत्र आया है। आरोपी ने एक वारंट व्हाट्सएप में भेजा। हर्षदीप से अकाउंट से लेकर हर चीज की जानकारी मांगी गई। हर्षदीप ने अपना आधार कार्ड आरोपी को व्हाट्सएप कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.