खटीमा के आठ विद्याथियों ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
रुद्रपुर, सितम्बर 8 -- खटीमा। मुख्यमंत्री आवास देहरादून में सोमवार को आयोजित मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय खटीमा के आठ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना के कार्यक्रम में खटीमा के चयनित छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इनमें ऐनम फातिमा, आयुष्मान भट्ट, स्नेहा उपाध्याय, अभिषेक राठौर, रजत कपूर, दीक्षा, खुशाल सिंह और संजीव जोशी शामिल रहे। उनके साथ महाविद्यालय के योजना के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप जोशी और को-ऑर्डिनेटर अनुसुया भी उपस्थित रहीं। प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, अध्ययन सामग्री और आवश्यक मार्गदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.