बदायूं, मई 27 -- कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित बीडीवी इंटर कॉलेज के सामने मंगलवार को अखिल भारतीय खटीक महासभा द्वारा दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र के श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं नगरवासियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का शुभारंभ विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके बाद महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग और सामाजिक एकता मजबूत होती है। इस मौके पर श्रीपाल सिंह, बबलू सिंह, मनोज कुमार, सपा नेता कविंद्र सक्सेना, शिवम, उमेश कुमार, सभासद प्रखर माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...