जौनपुर, मार्च 10 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। होली के दिन केराकत क्षेत्र में हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। खटीक समाज के लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मोहल्ला दलाल टोला निवासी मंजू सोनकर के परिवार के साथ होली के दिन मारपीट और अभद्रता का आरोप है। बताया गया कि 4 मार्च को होली के दौरान मंजू सोनकर के पुत्र रत्नाकर सोनकर उर्फ रिकू अपने साथियों के साथ डीजे पर रंगोत्सव मना रहे थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों से कहासुनी हो गई और दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के दबाव में मंजू सोनकर के घर ...