बागपत, मार्च 29 -- बागपत। खटारा स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू होने जा रहा है। नियमानुसार वाहनों का संचालन होता नहीं मिला, तो संबंधित विद्यालयों के प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विद्यालयों में 15 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के लिए टीम का गठन होगा। विद्यालय स्तर पर टीम जाकर वाहनों की फटनेस की जांच करेगी। जनपद अलीगढ़, आगरा और फतेहपुर में स्कूली वाहन से हादसे हुए है। जिसके बाद जिला स्तर पर अलर्ट किया गया है। डीएम अस्मिता लाल ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखाते हुए डीआईओएस को निर्देशित किया है कि जिले में जिस भी निजी व सरकारी स्कूल में बच्चों को घर से स्कूल छोड़ने और स्कूल से वापस घर लाने के लिए वाहन लगाए गए है, उनकी जांच कराई जाए। बताया कि जिले में नियम के विरूद्ध 318 स्कूली वाहन दौड़ रहे है। इनमें फिटनेस ...