बांका, अप्रैल 17 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले की सड़कों पर इन दिनों जर्जर और खटारा वाहनों की भरमार ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। खासकर व्यावसायिक वाहन बिना किसी रोक-टोक के सवारियां ढोते हुए फर्राटे भर रहे हैं। स्थिति यह है कि कई वाहन ऐसे हैं जिनका रजिस्ट्रेशन (आरसी) वर्षों पहले ही एक्सपायर हो चुका है, प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी) फेल है और फिटनेस प्रमाणपत्र केवल कागजों तक सीमित है,फिर भी ये वाहन सड़कों पर खुलेआम दौड़ रहे हैं।परिवहन नियमों के अनुसार बिना फिटनेस, वैध आरसी और पीयूसी के किसी भी कमर्शियल वाहन को सड़क पर चलने की अनुमति नहीं है। यह भी पढ़ें- बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन का प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं बनेगा इसके बावजूद जिले में बड़ी संख्या में ऐसे वाहन संचालित हो रहे हैं,जिससे हर दिन हादसों का ...