खटवा नदी पर पुल निर्माण की मांग,मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
गुमला, मई 24 -- गुमला। पूर्व जिला परिषद सदस्य हंदू भगत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपकर नावाडीह और पड़कीटोली गांव के बीच खटवा नदी पर पुलिया निर्माण कराने की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया है कि जिला मुख्यालय गुमला से मात्र आठ किलोमीटर दूरी पर स्थित नावाडीह ग्राम से पड़कीटोली ग्राम के बीच खटवा नदी पर पुलिया नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। इससे पड़कीटोली, सकरपुर, गम्हरिया, जाना, जिलिंगा, डुमरडीह समेत कई गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।उन्होंने कहा कि आजादी के 77 वर्ष बाद भी क्षेत्र के ग्रामीण मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। बरसात के समय सड़क संपर्क टूट जाने से ग्रामीणों को प्रखंड, पंचायत एवं जिला मुख्यालय आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।ज्ञापन में मुख्यमंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.