मधुबनी, मार्च 8 -- खजौली, निज प्रतिनिधि।खजौली से मधुबनी वाया रसीदपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर पैन सागर स्थित करीब सौ वर्ष पुराना पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। अंग्रेजों के समय निर्मित इस पुल की हालत अब इतनी खराब हो गई है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। पुल का पाया ईंटों से बना हुआ है, जिसकी अधिकांश ईंटें नीचे से खिसक चुकी हैं। कई स्थानों पर पाये में आंशिक ईंटें ही बची हैं, जिससे इसकी नींव काफी कमजोर हो गई है। यह पुल खजौली-मधुबनी को जोड़ने वाली अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क पर स्थित है। हाल ही में फुलचानिया चौक से पूरब त्रिमुहानी होते हुए शिवीपट्टी चौक तक प्रीमिक्सिंग का कार्य पूरा हो जाने के बाद इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही और अधिक तेज हो गई है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ट्रक, ट्रैक्टर, गिट्टी, सीमेंट और बालू लदे वाहन इसी पुल से गुजर...