खजौली स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग
मधुबनी, सितम्बर 7 -- खजौली। जदयू प्रवक्ता डॉ. भारती मेहता ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर खजौली रेलवे स्टेशन पर तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। उन्होंने खजौली स्टेशन पर गंगासागर एक्सप्रेस, पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस और जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है। डॉ. मेहता ने अपने पत्र में कहा है कि खजौली प्रखंड की आबादी करीब 1.90 लाख है। खजौली रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण रैक प्वाइंट भी है तथा नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा करीब 12 किलोमीटर दूर है। ऐसे में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्टेशन पर रेल सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। उन्होंने राजनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की ऊंचाई निर्धारित रेलवे मानकों के अनुरूप बढ़ाने की भी मांग की।उन्होंने कहा कि कम ऊंचाई के कारण बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और दिव्यांग यात्रियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.