मधुबनी, मई 6 -- पारस कुमार खजौली,निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार खजौली में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी लवली कुमारी की अध्यक्षता में सहयोग शिविर के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीन पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में आम नागरिकों को अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे रखने का अवसर देने हेतु पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित करने की जानकारी दी गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत राज नरारपूर्वी में 19 मई, महुआ एकडारा में 2 जून तथा सुक्की में 16 जून को शिविर लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदन का होगा ससमय निष्पादन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी संबंधित मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य एवं विभागीय अध...