मधुबनी, मार्च 25 -- खजौली,निज प्रतिनिधि। नियोजित शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की जांच में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की जांच में खजौली प्रखंड की शिक्षिका वीणा कुमारी का सीपीईडी अंक-पत्र फर्जी पाया गया है। इस मामले में संबंधित शिक्षिका एवं अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। वीणा कुमारी का नियोजन वर्ष 2008 में प्रखंड शिक्षिका के रूप में हुआ था। वर्तमान में वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिरौल (खजौली) में पदस्थापित हैं। नियोजन के समय उन्होंने सीपीईडी का अंक-पत्र (सीट नंबर-312, वर्ष 1993, प्राप्तांक 839, प्रथम श्रेणी) प्रस्तुत किया था। जांच के क्रम में उक्त प्रमाण-पत्र को क्रीड़ा व युवक सेवा संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य, पुणे से सत्यापन हेतु भेजा गया। वहां से प्राप्त प्रतिवेदन में ...