मधुबनी, नवम्बर 16 -- खजौली,निज प्रतिनिधि। खजौली विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के नवनिर्वाचित विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने प्रचंड बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विधायक ने बासोपट्टी, जयनगर एवं खजौली क्षेत्र के विभिन्न गांवों व चौक-चौराहों पर धन्यवाद यात्रा निकालकर जनता एवं मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनडीए नेता संजय कुमार सिंह ने तथा संचालन युवा नेता कुंदन कुमार ने किया। रविवार को धन्यवाद यात्रा के क्रम में विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने तारापट्टी, सराबे, ठेंगहा, रसीदपुर, डुमरियाही, फुलचनिया चौक, बेंता, ककरघट्टी होते हुए मंगती चौक स्थित वीर कुंवर सिंह चौक तक जुलूस के साथ पहुंचे। यहां आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह जीत खजौली के मतदाताओं, एनडीए के बूथ स्त...