सिमडेगा, मार्च 28 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। चालीसा काल के पूण्य सप्ताह के मौके पर रविवार को खजूर पर्व हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जाएगा। मौके पर इसाई समुदाय के लोग गिरजाघरों में धार्मिक अनुष्‍ठान पर जुटेंगे। वहीं प्रभु येसु के स्‍वागत में खजूर डाली भी सजाई जाएगी। इसको लेकर शनिवार को खजूर डाली, खुजर डाली से बनी चटाई एवं खजूर पत्‍ते से बने अन्‍य सामग्रियों की मांग काफी ज्‍यादा रही। शनिवार को ईसाई धर्मावलंबियों को खजूर डाली खरीदते हुए देखा गया। खजूर की डाली 10 से लेकर बीस रु. तक में बिका। वहीं खजूर पत्‍ते से बनी चटाई की कीमत 200 से लेकर 1000 रु तक रहा। इधर खजूर पर्व को लेकर संत अन्ना महागिरजाघर में आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। विजी सह पल्‍ली पुरोहित फा इग्‍नासियुस टेटे ने बताया कि कार्यक्रम के मुताबिक प्रभु ख्...