बदायूं, अप्रैल 18 -- सहसवान, संवाददाता। अधेड़ का खेत में खजूर के पेड़ पर शव फंदे से लटका मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधेड़ की फंदे से लटककर यानि हैंगिग से मौत होना पाया गया है। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के सैफुल्लागंज गांव का है, जहां गंगासाय उर्फ भूरा 55 वर्ष पुत्र होती खेत पर गए थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो उनका शव खेत में खजूर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि शव के पैर जमीन को छू रहे थे, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक जानकारी जुटाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.