नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी चौक पर गोलचक्कर के विकास की योजना आगे नहीं बढ़ रही। यातायात नियंत्रण की व्यवस्था पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और दिल्ली यातायात पुलिस के बीच सहमति न बनने से देरी हो रही है। इस कारण चौक पर जाम की समस्या बनी हुई है। अब एनएचएआई ने गेंद यातायात पुलिस के पाले डालते हुए सुझाव मांगा है कि गोलचक्कर पर यातायात नियंत्रण के लिए क्या उपाय किया जाए, जिससे इसे जाम बनाया जा सके। एनएचएआई ने दिल्ली-देहरादून हाईवे के साथ खजूरी चौक पर गोलचक्कर को व्यवस्थित करने की योजना बनाई थी। प्रस्ताव के तहत यहां ट्रैफिक सिग्नल लगाकर यातायात नियंत्रित करने के साथ गोलचक्कर का सौंदर्यीकरण करना था। अधिकारियों का मानना था कि इससे जाम की समस्या काफी दूर होगी और क्षेत्र सुंदर ब...