झांसी, अप्रैल 4 -- झांसी। शनिवार को मोंठ तहसील क्षेत्र के खजूरी गांव में ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। किसानों का कहना है कि उनकी खड़ी फसलें खेत की बिछ गई। जिसकी जांच कराई जाए। किसानों ने कहा कि गेहूं सहित अन्य फसलें कटाई के लिए तैयार थीं। अचानक ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। गेंहू की बालियों पर ओले पड़े जिससे दाने पर फर्क पड़। किसानों ने बताया कि फसल झुक गई। मोंठ के उपजिलाधिकारी अवनीश तिवारी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों का जल्द ही मौका मुआयना होगा। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...