नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली के यमुनापार क्षेत्र में जल्द ही नया केन्द्रीय विद्यालय खुलेगा। इसके लिए दिल्ली सरकार ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) को जमीन भी मुहैया करा दी है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय विद्यालय खोलने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया है। सीएम ने कहा कि इस स्कूल के खुलने से आसपास रहने वाले सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों के बच्चे को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी। यह विद्यालय खजूरी खास (सोनिया विहार क्षेत्र) में खोला जाएगा। प्रारंभिक रूप से विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...