मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। युद्ध छिड़ने का असर व्यापार पर पड़ेगा। आवगमन प्रभावित होने से ट्रांसपोर्टेशन खर्च बढ़ जाएगा। कंपनीबाग के ड्राई फ्रूट्स के थोक विक्रेता कन्हाईलाल गुप्ता ने कहा कि 80 फीसदी खजूर की आवक ईरान से होती है। इसके अलावा वहां से पिस्ता भी आता है। इस युद्ध से खजूर की आवक प्रभावित होगी, जिससे कीमत में उछाल आएगी। बताया कि कैलफोनिया से भाड़ी मात्रा में पिस्ता, बादाम और अखरोट की आवक होता है। इस युद्ध से इन सभी ड्राईफ्रूट्स की कीमत बढ़ जाएगा। इधर, उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया ने बताया कि इजरायल और अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से ईरान पर हमले का असर पूरे विश्व पर पड़ेगा। उन्होने बताया कि वैसे कई सामान है जो भारत से विदेश भेजे जाते हैं और विदेश से फ्रूट समेत अन...