रामपुर, अप्रैल 9 -- जुरिया थाना पुलिस ने दस दिन पहले अपहृत की गई 19 वर्षीया युवती को को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने अपहरण के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। युवती के कोर्ट में दिए गए बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमे में धारा बढ़ाई गई है और चालानी कार्रवाई की गई है। यह मामला 29 मार्च का है, जब युवती के पिता ने खजुरिया थाने में एहसान नामक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिता ने बताया था कि एहसान उनकी 19 वर्षीय बेटी का 29 मार्च की दोपहर तीन बजे घर से अपहरण कर ले गया था। इसके बाद पुलिस ने युवती और आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस के अनुसार, उप निरीक्षक अमना कुमार की टीम ने थाना क्षेत्र के धावनी बुजुर्ग गांव निवासी आरोपी एहसान को गांव से बहेड़ी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। इसी दौरान अपहृत युवती को भी बरामद कर लिया गया। ...