कुशीनगर, जून 5 -- कुशीनगर। सोहसा मठिया क्षेत्र से होकर गुजरने वाली खजुरिया नहर शाखा में जून माह के शुरुआती दिनों में ही पानी नहीं पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गन्ने की सिंचाई और धान की नर्सरी तैयार करने के महत्वपूर्ण समय में नहर सूखी होने से खेती-किसानी का काम प्रभावित हो रहा है।बीते सप्ताह शनिवार की शाम नहर शाखा में पानी पहुंचने पर किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। किसानों को उम्मीद थी कि अब समय पर गन्ने की सिंचाई हो सकेगी और धान की नर्सरी गिराने का कार्य भी सुचारु रूप से शुरू हो जाएगा। इसके लिए कई किसानों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। यह भी पढ़ें- अमहुआ पीएसएस पांच दिनों से बंद, धान की नर्सरी पर संकट के बादल हालांकि, उनकी यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और कुछ ही समय बाद नहर में पानी की आपूर्ति बंद हो गई। पानी बंद ...