कुशीनगर, अप्रैल 26 -- कुशीनगर। सोहसा मठिया क्षेत्र में किसानों के खेतों की सिंचाई का मुख्य साधन खजुरिया नहर शाखा इन दिनों सूखी पड़ी है। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में भी नहर में पानी नहीं पहुंचा है। इसको लेकर किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। नहर में पानी की जगह रेत दिखाई दे रही है। इससे किसान चिंतित हैं। गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य समाप्त हो चुका है और अब किसान गन्ना, मक्का, मूंग, उड़द जैसी मुख्य फसलों की सिंचाई में जुटे हैं। लेकिन, नहर में पानी न होने के कारण उन्हें पंपिंग सेट के जरिए महंगे दरों पर सिंचाई करनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- पानी की जगह नहरों में उड़ रहे धूल, कैसे हो फसलों की सिंचाई खजुरिया नहर शाखा और इससे निकलने वाली अमरपुर, नैका छपरा, परसौना खुर्द माइनर, चौरही उर्फ अनजही माइनर, महुआडीह माइनर, कुशीनगर रजवाहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.