पीलीभीत, दिसम्बर 29 -- पूरनपुर, संवाददाता। पांटून पुल शुरु होने के बाद रास्ता ठीक कर सोमवार से खजुरिया तक बसों का संचालन शुरु कर दिया है। बस का संचालन आरंभ होने से ट्रांस क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली है। 25 दिसंबर से ट्रांस शारदा क्षेत्र को जोडने के लिए पांटून पुल से चार पहिया हल्के वाहनों का संचालन आरंभ कर दिया गया था। पुल के आगे रास्ता ठीक किया जा रहा था कि बसों और अन्य बडे वाहनों का भी आवागमन चालू किया जा सके। पुल के आगे रास्ता को ठीक करने के बाद सोमवार से पुल से खजुरिया के लिए बसों का संचालन चालू कर दिया गया है। बसों का संचालन शुरु होने से हजारा क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...