बदायूं, अप्रैल 16 -- उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खजुरा पुख्ता में गंगा स्नान के दौरान एक बच्चे के डूबने से हुई मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। विधायक राजीव कुमार सिंह गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। हाल ही में सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे विधायक को चिकित्सकों ने अंदरूनी चोटों के चलते बेड रेस्ट की सलाह दी थी, जिसके कारण वह कुछ दिनों से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर थे। इसके बावजूद जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होते ही वह सीधे गांव पहुंच गए और परिजनों के बीच जाकर उनका दुख साझा किया। यह भी पढ़ें- 40 किलोमीटर तक चला रेस्क्यू, नहीं मिले गंगा में डूबे सगे भाई विधायक ने दिवंगत बच्चे व लापता सगे भाइयों के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि मा...