जौनपुर, जून 25 -- बदलापुर। खजुरन में एक सप्ताह पूर्व हुई 10 लाख की चोरी का एक सप्ताह बाद भी बदलापुर पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। 17 जून की रात चोरों ने छत के सहारे घर में उतरकर दो कमरों का ताला तोड़कर 10 लाख रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया था। गांव निवासी जय प्रकाश शुक्ल की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा तो दर्ज कर लिया था, किंतु खुलासा के नाम पर पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। पुलिस की नाकामी के चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। चोर छत पर चढ़कर दो कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने का चार कंगन, अगूंठी, चेन, नथिया, दो लॉकेट, मंगलसूत्र, चार फोंफी तथा चांदी के चार पायल, एक करधन, एक छल्ला, एक हाफ पेटी और अन्य आभूषण उठा ले गए थे। यह भी पढ़ें- छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी और जेवर पार घटना के बाद से ग्रामीण रतजगा कर अपनी सुरक्षा ...