बरेली, जुलाई 18 -- शेरगढ़ संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव खजुआ जागीर में गुरुवार को देर शाम मकान बंटवारे को लेकर हुए इसरार खां की हत्या के मामले में हत्याकांड का जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत पुलिस की तीन टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। मामले के संबंध में मृतक की पत्नी फैजी की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर तौफीक उर्फ गुड्डू, असलम तथा नदीम के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Bareily News: हिस्ट्रीशीटर भाई समेत तीन पर हत्या का मुकदमा घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के संभावि...