रांची, अप्रैल 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित और तथ्यों से परे बताया है। भाजपा के राजकोष कंगाल और सिस्टम बेहाल वाले आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पहले ही यह स्पष्ट किया जा चुका है कि कुछ तकनीकी दिक्कतों और पोर्टल के अपडेट प्रक्रिया में रहने के कारण थोड़ी परेशानी जरूरी हुई है, लेकिन खजाना खाली होने की बात पूरी तरह से निराधार है। झारखंड देश के उन राज्यों की सूची में टॉप पर है, जिन राज्यों की फिजिकल हेल्थ रैंकिंग उत्कृष्ट है। झारखंड की गिनती उन राज्यों में भी होती है, जो अपने आंतरिक संसाधनों के माध्यम से सरप्लस बजट वाला राज्य रहा है। इसके बावजू...